नेहरू से जुड़े 51 कार्टन में क्या थे? PM म्यूजियम से ले गई थीं सोनिया, BJP बोली- डरो मत, वापस कर दो
नई दिल्ली।, नवम्बर 15 -- कल यानी 14 नवंबर को देश ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती मनाई। इस मौके पर बीजेपी ने उस विवाद को गरमा दिया जो कि वर्षों से चली आ रही है। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से आग्रह किया कि वे पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े पत्रों के 51 कार्टन प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) को वापस कर दें। बीजेपी का आरोप है कि ये दस्तावेज 2008 में इस संस्थान से ले लिए गए थे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन का कहना है कि ये पत्र भारत की दस्तावेजी विरासत का हिस्सा हैं। शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए उपलब्ध होने चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में केसवन ने सवाल उठाया कि ये दस्तावेज अभी तक वापस क्यों नहीं किए गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले नारे "डर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.