गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने दिल्ली में आयोजित इंटर स्कूल जूनियर एनबीए नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले वंश को ऑल स्टार टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली में आयोजित बास्केटबॉल चैंपियनशिप में नेहरू वर्ल्ड स्कूल की टीम ने जोनल राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई। पूरे देश से करीब 2500 स्कूल के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए वंश शर्मा को दिल्ली ऑल स्टार टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा जतिन शर्मा को ऑल राउंड प्रदर्शन करने के लिए मोस्ट वैल्यूवेबल प्लेयर के खिताब से नवाजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...