काशीपुर, अप्रैल 3 -- जसपुर। महुआडाबरा के नेहरू राइंका में शुक्रवार को पांच दिवसीय समर कैंप उत्साह के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को पहले दिन योग, व्यायाम, चित्रकला, हस्तकला, नृत्य, संगीत, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप का उद्घाटन प्रधानाचार्य बीएम लाल ने किया। उन्होंने बताया कि कैंप में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और टीम वर्क जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। कैंप प्रभारी नफीस अहमद, मोनिका और राजेश चौधरी ने बच्चों को नई-नई तकनीक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नाजिम कमर, योगेश पंत, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सरीस आलम, डॉ. तजम्मुल हसन, अजय कुमार, अरुण वर्मा, शाकिर हुसैन, आरके तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...