काशीपुर, मार्च 31 -- जसपुर। महुआडाबरा के नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों को मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने अपने संस्मरण साझा किए। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता महेंद्र सिंह और सहायक अध्यापक कालिका प्रसाद सुमन को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रधानाचार्य बीएम लाल ने दोनों शिक्षकों के योगदान की सराहना की। यहां अजय कुमार, डॉ. तजम्मुल हसन, रामसजीवन, कौशल चौधरी, अनूप सिंह, नीतू चौधरी, नाजिम कमर, योगेश पंत, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सरीस आलम, अरुण वर्मा, आरके तिवारी, केपी सुमन, जयवीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...