सीवान, मार्च 7 -- सीवान, हिप्र। नेहरू युवा केंद्र संगठन माय भारत से जुड़े जिले के यूथ क्लबों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की योजना के तहत पंजीकृत सक्रिय क्लबों को खेल सामग्री वितरित की जानी है। इसके लिए माय भारत केंद्र ने सभी क्लबों से उनकी गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। नेहरू युवा केंद्र के अनुसार, स्पोर्ट्स किट की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वितरण को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी युवा मंडलों को अपनी रिपोर्ट 15 मार्च से पहले कार्यालय में भौतिक रूप से जमा करनी होगी। इसमें क्लब के अध्यक्ष और सचिव के आधार कार्ड की छायाप्रति, क्लब के गठन रजिस्टर की फोटो कॉपी, क्लब द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों, कार्यक्रमों या खेल गतिविधियों की रिपोर्ट और उनके साक्ष्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.