वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। सिगरा स्थित नेहरू मार्केट में आबकारी विभाग ने शुक्रवार की रात छापेमारी की। इस दौरान एक कंपोजिट शराब की दुकान के बगल की दुकान से 10 पेटी शराब और बियर जब्त की। मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। चर्चा रही कि मामले को रफा-दफा कर दिया गया लेकिन आबकारी विभाग के अमित कुमार श्रीवास्तव ने इससे इनकार करते हुए कहा कि कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त कमलकांत शुक्ला के निर्देश पर टीम ने नेहरू मार्केट में शराब की दुकान के पास छापा मारा। विभाग को सूचना मिली थी कि रात 10 बजे के बाद चखना बेचने वालों की मिलीभगत से शराब की बिक्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की छापेमारी में 17 लोग गिरफ्तार छापेमारी में शराब की पेटियां मिलीं। सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे।

हिं...