नेहरू पार्क में गूंजे राग जोग के सुर
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। छावनी परिषद वाराणसी एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के साप्ताहिक आयोजन 'वरुणा संध्या' में शनिवार को उदीयमान कलाकार आराधना विश्वकर्मा का गायन हुआ। पं.अनंग गुप्ता की शिष्या आराधना ने गायन का आरंभ चंचलता की अनुभूति कराने वाले राग रोग से किया। तीनताल में 'सुरन को साधो' के बाद उन्होंने राग पहाड़ी में दादरा 'हम रोए मरीहे', मिश्र पहाड़ी में 'छोड़ो छोड़ो डगरिया श्याम की' सुना कर गायन को विस्तार दिया। अंत में उन्होंने संत कबीरदास का भजन 'अजब जाप भाजो जी साधो' से गायन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर पं.अनंग गुप्त एवं हारमोनियम पर आनंदशंकर मिश्र ने संगत की। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में हुए आयोजन के अंत में सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.