पटना, फरवरी 18 -- सगुना मोड़ से आगे नेहरू पथ में मंगलवार की देर शाम अचानक एक थार में आग लग गई। पटना की ओर से जा रही थार से कूदकर लोगों ने अपनी जान बचाई। पर बीच सड़क पर धार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पीछे से आ रही गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई। सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से धार जलकर राख हो गई। लोगों ने आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया है। पटना से एक थार गाड़ी जा रही थी। नेहरू पथ पर मंगलम कॉलोनी से गाड़ी सगुना मोड़ की ओर जैसे बढ़ी उसमें आग लग गई। आग की लपट देखकर सवार गाड़ी रोक कर उतर गए। तब तक आग की लपट और तेज हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...