बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के नेहरु तिराहे पर पिछले एक सप्ताह से मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लीकेज की समस्या से कई घरों में जलपूर्ति की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़कों पर जलभराव हो जा रहा है। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलकल विभाग की ओर से रोडवेज, मालवीय रोड, कटेश्वर पार्क और रेलवे स्टेशन सहित अन्य वार्डों में जलपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। पिछले एक सप्ताह से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कटेश्वर पार्क, मालवीय रोड सहित अन्य वार्डों में पानी की दबाव बहुत कम हो गया है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भारी वाहन के गुजरने से मुख्य पाइपलाइन क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.