नई दिल्ली, फरवरी 4 -- संसद के बजट सत्र में बुधवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में कुछ किताबें भी लहराईं और किताब के हवाले से गांधी-नेहरू परिवार को लेकर बयान दिया, जिससे विपक्ष आगबबूला हो गया है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी सांसदों ने दुबे के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। प्रियंका गांधी ने भी दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किताबें दिखाईं, लेकिन उनका माइक बंद नहीं किया गया, जबकि राहुल गांधी को किताब से कोट नहीं करने दिया गया था। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''यहां किताब पर चर्चा चल रही जो आज तक छपी ही नहीं। मैं उस किताबों के बारे में बताना चाहता हूं जो नेहरू, कांग्रेस परिवार के गद्दारी, मक्कारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी से भरी पड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.