नेहरू-गांधी परिवार ने हिंदुओं को दोयम दर्जे का माना, बीजेपी सांसद का कांग्रेस पर तीखा हमला
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। दुबे ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक माना है। उनका मुख्य इशारा संसद के बाहर 1966 में हुए 'गो-हत्या विरोधी आंदोलन' की ओर था। 'कांग्रेस का काला अध्याय' नाम से अपनी चल रही सीरीज के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दुबे ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गो-हत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध की मांग कर रहे शांतिपूर्ण साधुओं को दबाने के लिए सरकारी ताकत का क्रूरता से इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि 1966 में संत करपात्री महाराज ने भारतीय जनसंघ के सांसद रामेश्वरानंद के साथ मिलकर इंदिरा गांधी से मुलाकात की थी और गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पूर्व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.