नेहरू कॉलोनी में तीन सौ अवैध मकानों पर बुलडोजर चला
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। नगर निगम ने बुधवार को भी नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। छह बुलडोजर और दो बड़ी मशीनों से सुबह से शाम तक करीब 300 अवैध मकानों को गिरा दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध देखने को मिले। तोड़फोड़ के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कॉलोनी की ओर जाने वाले कई प्रमुख रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया।एक किलोमीटर दायरे में की गई बेरिकेडिंग से दिनभर लोग भटकते नजर आए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के एसडीओ का कहना है कि इलाके में तोड़फोड़ गुरुवार को भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- 10 हजार मकानों वाली बस्ती में सुबह से गरजने लगे कई बुलडोजर, NCR में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.