फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। नेहरू कॉलोनी में अवैध मकानों को ध्वस्त किए जाने के विरोध में लोगों का गुस्सा निरंतर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात रोड जाम कर पुलिस पर पथराव के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे फिर रोड जाम किया। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर करीब आधे घण्टे बाद जाम खोला गया। यह भी पढ़ें- NCR की घनी बस्ती में 300 मकानों को तोड़े जाने के बाद भी नहीं रुकेगा बुलडोजरपुलिस की प्रवृति कॉलोनी के लोग तोड़फोड़ से पहले पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।तनाव का प्रबंधन नेहरू कॉलोनी में दो दिन से बढ़ रहे तनाव के बीच पुलिस की चिंता बढ गई है।प्रदर्शनकारियों का कहना प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।मलबा हटाने की कार्रवाई नगर निगम की टीम फिलहाल ने...