फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ के विरोध में नगर निगम मुख्यालय के बाहर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग धरने में शामिल रहे। नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरने की अध्यक्षता बिजेंदर, पूनम, देवकी देवी और निरंतर पाराशर ने संयुक्त रूप से की। धरने में शामिल लोगों ने "तोड़फोड़ बंद करो" और "प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दो" जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- नेहरू कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन धरने का कारण धरने को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने...