फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। सैंकडों लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए माैके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। यह भी पढ़ें- नेहरू कॉलोनी में घर गिराए जाने के विरोध में लोग सड़क पर उतरेप्रदर्शन के दौरान की गई मांगें कॉलोनी में शनिवार को भी तोड़फोड़ के बाद मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। प्रभावित परिवार अपने टूटे हुए घरों और सामान को देखते रहे, जबकि कई लोग मलबे में से उपयोगी वस्तुएं निकालते नजर आए। दोपहर बाद...