नेहरू कॉलेज में बनेंगे स्मार्ट क्लासरूम, वर्चुअल लैब और डिजिटल लाइब्रेरी
फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार की मॉडल संस्कृति योजना के तहत कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, वर्चुअल लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत बनने वाले स्मार्ट क्लासरूम में छात्र वीडियो, एनिमेशन और 3डी मॉडल की मदद से कठिन विषयों को सरल तरीके से समझ सकेंगे। इससे पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं वर्चुअल लैब की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को प्रयोग करने के लिए हमेशा भौतिक लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। छात्र इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.