फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थान पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय का नया भवन पूरी तरह तैयार हो गया है। अब नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों की कक्षाएं इस अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत में लगेंगी। नए भवन के तैयार होने से वर्षों से चली आ रही जगह की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।कॉलेज का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया गया है। इसमें छात्रों के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, हवादार और बड़े कक्ष, ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लाइब्रेरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक समय में 50 से अधिक छात्र आराम से बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। वहीं स्टाफ की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे बहुमंजिला इमारत में आवागमन आसान होगा। इसके अलावा नए भवन का न...