नेहरू की 'बांडुंग भावना' आज भी प्रासंगिक : जयराम
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति और उनकी सोच आज भी दुनिया की कूटनीति में दिखाई देती है। उन्होंने मशहूर फिल्मी गीत 'तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा' का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू की विरासत आज भी ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) के साथ चल रही है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-2026 के पैराग्राफ-16 में 1955 में इंडोनेशिया के बांडुंग में हुई एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन (बांडुंग सम्मेलन) का खास तौर पर उल्लेख किया गया है। उल्लेख यह दिखाता है कि 'बांडुंग भावना' आज भी एक अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रतिनिधित्व वाली वैश्विक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। यह भी पढ़ें- शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आए, मग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.