नेहरू की पुण्यतिथि पर मुंगेर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेसजनों ने याद किया योगदान
मुंगेर, मई 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने की। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक समरसता की भावना को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर चाचा नेहरू को किया यादजिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.