सिमडेगा, मई 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को प्रिंस चौक स्थित जिला कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और लोकतंत्र की मजबूत नींव दी। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, बड़े बांध एवं सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेहरू जी ने हमेशा देश की एकता, सद्भाव और गरीबों के उत्थान को प्राथमिकता दी। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि: याद किये गये पंडित जवाहरलाल नेहरू इस दौरान पूर्व स्वतंत्रत...