नई दिल्ली, मार्च 29 -- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बीजू पटनायक अमेरिका और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच में कड़ी का काम करते थे। इतना ही नहीं दुबे ने आरोप लगाया कि वर्ष 63-64 में इसी बातचीत की वजह से भारत ने अमेरिका के कहने पर नंदा देवी में एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया था, जो कि अभी तक लापता है। भाजपा नेता के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि दुबे जानबूझकर इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं और एक सम्मानित नेता को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए दुबे ने कहा, "1962 के दौर में जब भारत चीन से युद्ध कर रहा था, वह पूरी लड़ाई नेहरू ने अमेरिकी पैसे स...