दरभंगा, मई 11 -- पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र की नेहरा पूर्वी पंचायत के वार्ड 12 के पूर्व वार्ड सदस्य अश्विनी कुमार चौधरी के घर गत नौ मई की रात लाखों के जेवरात की चोरी कर ली गयी। इस संबंध में अश्विनी कुमार चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने बताया कि मकान के बरामदे पर गेट के बगल में स्लाइडिंग वाली खिड़की है। गेट में अंदर से लगी कुंडी को चोरों ने खिड़की से डंडे के सहारे से खोलकर घर के बरामदे में प्रवेश किया। जिस घर में हम सोए हुए थे उस किवाड़ को बाहर से कुंडी लगा दिया और रस्सी से बांध दिया। बगल के कमरे में मेरी पत्नी व पुत्र सोए थे। मेरी पत्नी के गले से चोरों ने सोने की चेन खींच ली। पत्नी के हल्ला करने पर पुत्र जागा और हल्ला कर मुझे जगाया। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग गांवों में नकब लगाकर चोरी की घटना को दिया अंजामचोरी की घटना का विवरण जब मैं अपने कमर...