नेशन पर नहीं, डोनेशन पर हैं भाजपा की निगाहें, राम मंदिर दान चोरी पर अखिलेश ने कसा तंज
प्रयागराज, जून 28 -- Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की निगाहें नेशन नहीं, डोनेशन पर है। सिविल लाइंस के एक होटल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के पहले नेशन फर्स्ट का नारा दिया था। अब नेशन भूल गए और डोनेशन फर्स्ट हो गया। सपा मानती है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों ने सीधे तौर पर आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया। भाजपा 4सी पर काम कर रही है, यह है चंदा, चोरी, चतुराई और चालाकी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के धर्मकोष में न धर्म है और न शर्म। सीसीटीवी कैमरा बंद कर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की गई। इससे प्रभु श्रीराम का हर भक्त आहत है। सपा मानती है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों ने सीधे तौर पर आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है, उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.