आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में आशाओं के वेतन भुगतान संबंधित पीपीटी में तथ्यों को छुपाने पर नेशनल हेल्थ मिशन के प्रोग्राम ऑफिसर डीपीएम का वेतन रोकने के लिए डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में माह में केवल तीन डिलीवरी होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि माह में कम से कम 15 संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हो। मेंहनगर एमओआईसी की शिकायत मिलने पर उन्हें अन्यत्र सीएचसी में स्थानांतरित करने का निर्देश डीएम ने दिया। यह भी पढ़ें- 'आयुष्मान' निर्माण में सुस्ती पर सख्त, कार्रवाई के निर्देश उन्होंने शासन के मंशानुरूप मां एवं बच्च...