काशीपुर, अप्रैल 5 -- बाजपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा में नेशनल हाईवे 74 पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्चों समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बार सभी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव बाजावाला केलाखेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक 18 वर्षीय लवजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह, 50 वर्षीय बलजीत कौर पत्नी बगीचा सिंह, 26 वर्षीय परमजीत कौर पुत्री गुरमीत सिंह, सीमा कौर पत्नी तरन सिंह, 12 वर्षीय कोमल कौर पुत्री तरन सिंह और 11 वर्षीय मनिंदर सिंह पुत्र तरन सिंह रविवार को ई-रिक्शा से गांव फसियापुर स्थित गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर मसीत के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्...