नेशनल हाईवे 730 मार्ग को जाम करने के मामले में पुलिस सख्त: 13 नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा
श्रावस्ती, अप्रैल 24 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र स्थित बलरामपुर बहराइच हाईवे 730 मार्ग पर गुरुवार को भगवानपुर बनकट स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने कुछ अराजकतत्वों ने जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इकौना पुलिस ने 13 नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह हुए हाईवे जाम के बाद की गई। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लगी थी। वितरण भी हो रहा था। बिना लाइन के घुसने वालो पर पुलिस सख्ती कर रही थी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल किल्लत से हाहाकार, पंपों पर भीड़ बेकाबू इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने पंप के सामने ही हाइवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.