लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- लखीमपुर। थाना पसगवां क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम बरखेरिया जाट बाईपास के पास शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेशनल हाईवे की टीम द्वारा सड़क पर सफाई कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान सुपरवाइजर महमूद (30 वर्ष) पुत्र मकसूद निवासी भैठुआ थाना पिहानी जनपद हरदोई, श्रमिक ओम प्रकाश पुत्र रघुवीर दयाल निवासी रामपुर रामदास थाना पसगवां तथा पिकअप चालक शिवा पुत्र रामनेश निवासी बरगावां, सीतापुर अपनी पिकअप गाड़ी को हाईवे किनारे खड़ी कर स्टॉपर लगाकर कार्य में जुटे हुए थे।तभी सीतापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर...