नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक पलटा, दो चालक सुरक्षित निकाले गए
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- पसगवां। थाना पसगवां क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर बरखेरिया जाट ओवरब्रिज के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब सीतापुर की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंगबहादुर गंज चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। ट्रक के केबिन में फंसे दोनों चालकों को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में चालक राहुल और विकास को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि ट्रक पटना से सरिया लादकर बदायूं जा रहा था। चालक विकास के अनुसार, अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे के कारण हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.