नेशनल हाईवे सैनी में शुरू हुआ पहला चार्जिंग स्टेशन
कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- कौशाम्बी जिले में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिकों के लिए खुशखबरी है। जिले के सैनी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर कौशाम्बी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। अब इलेक्ट्रिकल वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए प्रयागराज या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सैनी पेट्रोल पंप पर खुले 60 किलोवाट क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जर से मात्र एक घंटे में इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग की दर 14 रुपये प्रति यूनिट रखी गई है। पंप मैनेजर ने बताया कि बीपीसीएल की ई-ड्राइव सुविधा के तहत यह चार्जिंग प्वॉइंट शुरू किया गया है। चार्जिंग के लिए मोबाइल ऐप ई-ड्राइव डाउनलोड करना अनिवार्य है। एक सामान्य इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज करने पर 500 से 1000 तक का खर्च आता है। जिसके बाद वाहन लगभग 450 किलोमीटर तक की दूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.