कन्नौज, मार्च 22 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मोड़ के निकट नेशनल हाईवे लिंक रोड पर शनिवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज गति में आ रहे बेकाबू वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव मवैया निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार शनिवार को महादेवी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। जहां से वह देर शाम गांव वालों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी हरदोई मोड के निकट नेशनल हाईवे लिंक रोड पर ट्रैक्टर सड़क के किनारे रोक दिया गया। कुछ लोग ट्रैक्टर से उतर गए। राकेश कुमार भी ट्रैक्टर से उतारकर दुकान पर पानी लेन...