नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढे, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
मैनपुरी, जून 17 -- बेवर, क्षेत्र के एनएच-92 पर ग्राम मझोला के समीप 1 किमी दायरे में गड्ढे होने से लोगों में आक्रोश है। पिछले 3 वर्ष से गड्ढों की मरम्मत का इंतजार कर रहे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। सरकार गड्ढों पर चलने का भी टोल टैक्स वसूल रही है। कई बार शासन व प्रशासन से मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। लोगों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर मैनपुरी के तिकोनिया पार्क में गड्ढों की मरम्मत के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल की थी। वहीं क्षेत्र के उद्योगपति इंजीनियर मनोज सिंह ने 1 जुलाई से गड्ढों की मरम्मत को लेकर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। एनएच-92 पर ग्राम मझोला से फतेहपुर गनी मोड़ तक एक किमी के दायरे में गड्ढे हैं। एक सप्ताह पूर्व हुई बरसात ने गड्ढों को और गहरा कर दिया है। गड्ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.