हरदोई, जनवरी 5 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली से लखनऊ जाने वाले नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार दोपहर करीब दो बजे सीएनजी गैस सिलेंडर लादकर जा रही गाड़ी से अचानक गैस लीक होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। करी आधा घण्टा आवागमन ठप रहा। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ और लीकेज सही होने के बाद आवागमन सामान्य हुआ। देवमलपुर गांव के पास सीएनजी गैस सिलेंडर लादकर सीतापुर जा रहे वाहन में एक अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया। सभी सिलेंडर आपस में जुड़े होने से काफी तेज रफ्तार से गैस लीक होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजरने वाले वाहन खड़े हो गए। सूचना पर जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश यादव, कांस्टेबल विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंच गए और एतिहातन आवागमन को भी रोक दिया गया। इलाकाई पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को रोका ...