उरई, फरवरी 27 -- कालपी। जोल्हूपुर मोड़ से गुजर रहे तो कृपया समय लेकर निकलें। हाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू होने से वाहनों की रफ़्तार धीमी हो गई है और यह कई दिनों तक जारी रह सकती हैं। बालू और मौरंग लदे ट्रकों की आमद से जोल्हूपुर मोड़ पर यातायात व्यवस्था पहले से ही ठीक नहीं थी और अब ओवरलोडिंग से क्षतिग्रस्त हाईवे की एक लेन पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। जिससे यातायात एक लेन से होकर गुजर रहा है जिसका असर हाईवे पर वाहनो की रफ़्तार पर पड़ा है। आलम यह है कि जोल्हूपुर मोड़ पर हमीरपुर तथा मदारीपुर रोड की क्रासिंग होने के कारण सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था जिससे वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे और इसी वजह से उसरगांव से लेकर मण्डी समिति कालपी तक वाहनो की कतार लगी रही। जिससे निजी वाहनों और रोडवेज बसों को भी लगभग पांच किमी का सफर तय करने में काफ़ी समय लग गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.