बांका, मार्च 12 -- बौंसी। निज संवाददाता भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में बौंसी पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान झारखंड की ओर से आने वाली चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ-साथ बस और ऑटो सहित सभी वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।इसके अलावा बौंसी पुलिस द्वारा कई संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है, जहां सूखा नशा बेचने या उसका सेवन करने की सूचना मिल रही थी। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है और कार्रवाई कर रही है।बांका जिला संतमत सत्संग के 33 वाँ अधिवेशन का तिलकपुर गांव में हुआ भव्य आगाज।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...