गोड्डा, मार्च 12 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर चंडीचक के समीप एक ऑटो के अचानक पलट जाने से उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। सभी घायल केरिया, कहलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग औराटॉड़ महुआसोल में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर चंडीचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया, जिससे वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में ढेना हांसदा (45 वर्ष) पिता दक्षिण हांसदा, सनत हांसदा (11 वर्ष) पिता ताला हांसदा, मोहन हांसदा (60 वर्ष) पिता स्व. ताली हांसदा, मोनिका सोरेन (32 वर्ष) पति संजय मुर्मू, प्रेम मरांडी (16 वर्ष) पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.