बागपत, जनवरी 24 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को मवीकलां गांव के पास निर्माण कार्य के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को तो हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर भी दिनभर जाम के हालात बने रहे। दरअसल, मवीकलां गांव के पास दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन वहां यातायात प्रबंधन के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ जाती है और सुबह से ही जाम लगना शुरू हो जाता है, जो कई घंटों तक बना रहता है। शनिवार को तो वहां घंटों तक जाम लगा रहा। जाम में स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीज भी फंस रहे हैं। वहीं, शनिवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर भी दिनभर जाम के हालात बने रहे। लोगों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.