रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकल जाने से यातायात बाधित हो गया। हादसा जिला अस्पताल के सामने हुआ, जहां ट्रॉली से लिप्टिस की लकड़ी सड़क पर बिखर गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि रात के किसी पहर ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी, तभी अचानक उसका पहिया निकल गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर रुक गई और उसमें लदी लकड़ियां हाईवे पर फैल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। इस दौरान हाईवे पर काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...