काशीपुर, अप्रैल 1 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार शाम नेशनल हाईवे पर खटीमा से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस पर बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। गदरपुर और केलाखेड़ा के बीच दो चरणों में हुए इस हमले में बस चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार करीब 40 यात्रियों में दहशत फैल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि यात्रियों की जान सांसत में आ गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, टनकपुर निवासी चालक शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन बुधवार को खटीमा डिपो की बस लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। शाम करीब चार बजे गदरपुर के पास दो बाइक सवार युवकों ने बस को ओवरटेक किया और चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने तुरंत इसकी सूचना गदरपुर कोतवाली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.