हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में नेशनल हाईवे पर युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कछौना क्षेत्र के आसपास का है, जिसमें कुछ युवक चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर और अलग-अलग करतब दिखाते हुए रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान न तो उन्होंने हेलमेट पहन रखा है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टंटबाजी के दौरान हाईवे पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह की स्टंटबाजी से न सिर्फ उनकी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.