नेशनल हाईवे पर मुनीम से लूट, दो आरोपी पकड़े
बरेली, मई 17 -- पसगवां। थाना पसगवां क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार रात ईंट भट्ठे के मुनीम से लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जंगबहादुरगंज स्थित गर्ग ईंट भट्ठे पर कार्यरत मुनीम व्यास पांडेय पुत्र हरिशरण पांडेय निवासी ग्राम बसवेरवा, थाना मझिला, जनपद हरदोई रविवार रात काम समाप्त कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- घर लौट रहे युवक से लूटी बाइक और नकदीघटना का विवरण जंगबहादुरगंज बाईपास के पश्चिमी छोर स्थित पनई चौराहा के निकट पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश मुनीम से छह हजार आठ सौ पचास रुपये व मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर हाईवे से गुजर रहे राहगीर व चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.