नेशनल हाईवे पर पुल की रेलिंग से टकराने के बाद कंटेनर में लगी आग
गिरडीह, जुलाई 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे पर गोरहर पुल एक बार फिर हादसे का गवाह बना। सोमवार दोपहर बगोदर-गोरहर रोड स्थित गोरहर पुल पर कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग में कंटेनर पूरी तरह जलकर राख हो गया। संयोग रहा कि हादसे में ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, कंटेनर बगोदर की ओर आ रहा था। बगोदर थाना बॉर्डर से महज 1.5 किमी दूर गोरहर थाना क्षेत्र में पुल की रेलिंग से टकराने के बाद कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को चपेट में ले लिया। कंटेनर में प्लास्टिक से बनी वस्तुएं लदी थी। उनके जलने से आसमान में काले धुएं का गुब्बार उठता रहा। डीजल टैंक फटने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गोरहर पुल के पास ट्रेलर पलटा, लगी आग घटना के बाद का माहौल घटना के बाद मौके पर अफरा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.