नेशनल हाईवे पर पिकअप पलटी, चालक की मौत
जौनपुर, सितम्बर 25 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद चालक वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला और मोबाइल भी टूट गया था। जिससे पहचान में परेशानी हो रही है। अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.