मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- खतौली। रतनपुरी क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर रायपुर नंगली गांव के समीप ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में दपंति के अलावा कार चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली के साउथ कॉलोनी निवासी श्याम लाल मिश्रा अपनी पत्नी पूनम के साथ शुक्रवार देर रात से किराए की डिजायर कार से देहरादून जाने के लिए निकला। रात के समय नेशनल हाईवे पर रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नंगली गांव के समीप पहुंचा तो चालक ने एक गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक का कार से संतुलन बिगड़ गया और गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दपंति के अलावा चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके...