नेशनल हाईवे पर दौड़ती बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
बुलंदशहर, जून 28 -- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 बाईपास पर रविवार की रात दिल्ली से गवा संभल जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। हाईवे पर दौड़ रहे वाहन खड़े हो गए। चालक की सूझबूझ के चलते समय रहते हुए बस में सवार लोगों को सकुशल नीचे उतारा। मोके पर पहुँची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिचालक सुनील ने बताया कि बस में कुल 11 यात्री सवार थे। उसने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। एफएसओ अतुल त्रिपाठी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नही हुआ है। यात्रियों को सकुशल गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.