पलामू, अप्रैल 24 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर सिटी में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-139 पर गुप्ता होटल के समीप औरंगाबाद की ओर से जा रही दो कार आपास में टकरा गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अरुण दास पत्नी कालिंदी देवी, बेटी अलिश कुमारी व अनसिता, पुत्र आयांश कुमार, छतीसगढ़ के सुरजपुर निवासी है। दूसरे कार में जमाल अहमद व सैफ हुसैन सवार थे जो घायल हुए हैं। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों कार अचानक से आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों कार के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और कार में फंसे एक व्यक्ति को मुश्किल से बाहर निकाला। सभी घायलों को सड़क किनारे किया और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को छतरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.