बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर नील गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार आनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार सवार सभी लोग अस्थि विसर्जन करने प्रयागराज जा रहे थे। झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के लहरठाकुरपुरा गांव निवासी 58 वर्षीय नत्थूराम के पिता गजोधर की मौत हो गई थी। वह रविवार भोर परिजनों के साथ कार से अस्थियां लेकर प्रयागराज विसर्जित करने जा रहा थे। तभी झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा मोड़ के पास अचानक नीलगाय के कार के सामने आ गई। उसे बचाने में कार आनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 50 वर्षीय पार्वती, 32 वर्षीय चांदनी, 65 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.