संभल, मार्च 1 -- बहजोई। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात करीब दो बजे गांव लहरावन के पास हादसा हो गया। आगरा के कोल्ड स्टोर में मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इससे ट्राली में सवार पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में आबिद पुत्र कलुआ, साबिर पुत्र जाहिद, दानिश पुत्र इंतजार, यामीन पुत्र निशार व फहीम पुत्र अहमद हसन शामिल हैं। सभी थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव नाखूनका जिला मुरादाबाद के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आबिद और साबिर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। घायल यामीन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था और गांव लहर...