नेशनल हाईवे पर ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
इटावा औरैया, जुलाई 23 -- इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम भिड़ गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर देहात माती के नवीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय गोरेलाल अपने बेटे दलजीत कुमार के साथ बुधवार रात फिरोजाबाद जा रहे थे। दलजीत ने बताया कि वह फिरोजाबाद में पिता के साथ मजदूरी करता है। दोनों कानपुर देहात से एक डीसीएम में सवार होकर फिरोजाबाद के लिए निकले थे। बुधवार की देर रात के समय जब डीसीएम फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पक्का बाग के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम में बैठे यात्री उछल गए और गोरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.