उरई, जून 12 -- कालपी। संवाददाता नेशनल हाईवे पर लगे भीषण जाम में झांसी मंडल के मंडलायुक्त फंस गए। कानपुर की ओर से झांसी जा रहे मंडलायुक्त के जाम में फंसने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे सरकारी कार्य से झांसी जा रहे थे। कालपी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार के कारण उनका काफिला जाम में फंस गया। मंडलायुक्त के फंसने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। कोतवाली पुलिस और हाईवे टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जवानों ने कड़ी मशक्कत कर एक-एक कर वाहनों को हटवाया और रास्ता खुलवाया। काफी प्रयास के बाद मंडलायुक्त के वाहन को जाम से बाहर निकाला गया जिसके बाद वे झांसी के लिए रवाना हुए। हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन पहले से परेशान हैं। मंडलायुक्त के फंसने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्द...