कन्नौज, मार्च 27 -- मानीमऊ। नेशनल हाईवे पर चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई जिससे वह धूधू कर जलने लगी। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंच गयीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डीसीएम चालक दिनेश कुमार पाल छिबरामऊ में कोल्डड्रिंक उतार कर वापस कानपुर जा रहा था। जब डीसीएम मित्रसेन पुर के सामने नेशनल हाईवे पर जा रही थी तभी डीसीएम में पीछे लकड़ी की ट्रे में अचानक आग लग गई। जिससे वह जलने लगी तभी पीछे से आ रहे वाहन चालक ने बताया कि तुम्हारी गाड़ी में आग लगी है। इसपर चालक आनन फानन में डीसीएम खड़ी करके नीचे कूद गया और भारी भीड़ लग गयी। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन डीसीएम जल गई। लेकिन चालक दिनेश कुमार पाल निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.